HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : डीपीएस लामाचौड़ के छात्र मयंक पांडे ने 97% के साथ...

हल्द्वानी : डीपीएस लामाचौड़ के छात्र मयंक पांडे ने 97% के साथ विद्यालय में किया टॉप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड ने आज 10 वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है जिसमें डी.पी.एस लामाचौड़ के मेधावी छात्र मयंक पांडे ने 97% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका वैश् ने 96.6% के साथ द्वितीय स्थान व लाइना पंत ने 95.6 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तनुजा चुफाल ने 95.4% अंक और उदिता बृजवाल ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। कुल 99 विद्यार्थियों में से 25% विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने अपने रुचिकर विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाफल की शुभकामनाएं प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments