HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी (दुःखद खबर) : देवभूमि का एक और जवान शहीद

हल्द्वानी (दुःखद खबर) : देवभूमि का एक और जवान शहीद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | जम्मू के राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी 28 वर्षीय संजय बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह समेत तमाम लोगों ने दुःख प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “नैनीताल जनपद के रातीघाट निवासी वीर जवान संजय बिष्ट जी के जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments