HomeUttarakhandNainitalअपडेट : हल्द्वानी के कारोबारी अंकित चौहान का निकला शव, पढ़िये पूरी...

अपडेट : हल्द्वानी के कारोबारी अंकित चौहान का निकला शव, पढ़िये पूरी डिटेल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी समाचार | यहां तीन पानी क्षेत्र में एक कार के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय अंकित चौहान के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि वह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रहता है।

ADVERTISEMENTSAd

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तीनपानी बाईपास रोड पर कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 में रामबाग कॉलोनी निवासी अंकित चौहान पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल सिंह मृत अवस्था में मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

घटना का विस्तृत विवरण

अब तक हुई पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अंकित चौहान का खानचंद मार्केट में होटल और रामपुर में कार बाजार चलाता था। छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी का वह रहने वाला था। 30 वर्षीय अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी ब्लेनो कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 से घर से निकले। फिर देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह तीनपानी के पास लोगों ने एक कार में युवक को बेसुध पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हालत में मिली लाश

कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अनुसार अंकित के कार की एसी आन था। वह पीछे की सीट पर था। उसके पैर में मामूली सी खरोंच के अलावा कोई चोट नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैस से उसकी मौत न हुई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, आठ घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments