HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : इंद्रानगर नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : इंद्रानगर नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव मिला

हल्द्वानी समाचार | इंद्रानगर नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव आज चौथे दिन सूखी भगवानपुर के नहर में मिला। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि बारिश से उफनाये इंद्रानगर नाले में बुधवार शाम शनि बाजार इंद्रानगर निवासी हसनैन का बेटा रिजवान बह गया था। तभी से एसडीआरफ, प्रशासन और पुलिस की टीम बच्चे की तलाश कर रही थी, जहां आज रविवार को सूखी भगवानपुर स्थित नहर में रिजवान का शव बरामद हुआ। फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। अधिकारी का कहना है कि आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments