हल्द्वानी : CSC सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मिली अनियमितताएं

1
हल्द्वानी : CSC सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मिली अनियमितताएं

हल्द्वानी समाचार | सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी में मंगलवार को वनभूलपुरा, खान चंद मार्केट, रोडवेज स्टेशन, रेलवे बाजार, चोरगलिया रोड, टनकपुर रोड व आजाद नगर में 15 सीएससी (CSC) सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।


ADVERTISEMENTS

इस दौरान अधिकांश सीएससी (CSC) सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं। 15 में से सिर्फ दो सेंटरों पर ही रेट लिस्ट मिली। 13 सीएससी सेंटरों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। जिसके चलते ऑनलाइन प्रमाण पत्र के आवेदन करने वालों में मनमाना शुल्क लेने की शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासन ने सीएसटी सेंटर में ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। वहीं दो सीएससी सेंटर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से चलाए जा रहे थे।

जबकि भीमताल के नाम से जारी की गई आईडी से हल्द्वानी स्थित खान चंद मार्केट में सीएससी सेंटर संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान अधिकांश सीएससी सेंटरों के संचालक यह तक नहीं बता पाए कि उन्हें किस स्थान पर सेंटर संचालित करने के लिए आईडी जारी की गई है। सीएससी सेंटरों में अचानक हुई छापेमारी से सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अनियमितताओं वाले सीएससी सेंटरों पर कार्रवाई के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को पत्र लिखा जा रहा है। शहर के सभी सीएससी सेंटरों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के स्तर से ही की जाएगी। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे भी मौजूद रहे।

LPG Gas की कीमत में बढ़ोतरीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS