HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मॉर्निंग वॉक पर कमिश्नर रावत ने पकड़ लिया बिना GST...

हल्द्वानी : मॉर्निंग वॉक पर कमिश्नर रावत ने पकड़ लिया बिना GST वाला माल

Haldwani News | आज बुधवार सुबह कमिश्नर दीपक रावत सरस मार्केट क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस बीच उन्होंने सरस मार्केट में जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाये जा रहे व्यापारियों के सामान को जब्त कर लिया। जिससे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS

कमिश्नर रावत ने मौके पर जीएसटी अधिकारियों को तलब किया। अधिकारियों द्वारा जांच कर पाया कि कुल 38 पैकेट सामग्री बिना जीएसटी बिल के पाये गए। पैकेट में अलग-अलग प्रकार की सामग्री पाई गई, जिस पर नाम कुछ और ही लिखा था तथा सामग्री कुछ और ही निकली।

कमिश्नर रावत ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलायें। कमिश्नर ने कहा कि किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जायेगा।

मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल, डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड: वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वन क्षेत्राधिकारी की मौत; 2 घायल

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments