HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: कमिश्नर ने किया 500SF फिट कम निकली जमीन का स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी: कमिश्नर ने किया 500SF फिट कम निकली जमीन का स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी| कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, राजस्व, आपसी विवाद, सड़क, विद्युत, रोजगार, आपदा, पेयजल, भूमि, अतिक्रमण समस्या आदि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जनता दरबार में चम्पा जोशी निवासी देवीधूरा तहसील पाटी ने बताया कि उन्होंने जयदेवपुर में 1800 स्क्वायर फिट का प्लाट खरीदा था। जमीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज भी हो चुकी है, लेकिन स्थल पर जाकर पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। शिकायत का संज्ञान लेते आयुक्त रावत ने देर सायं उक्त भूमि का स्थलीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

स्थलीय निरीक्षण पर भूमि की पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। जिस पर आयुक्त ने अगले जनता दरबार में सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मामले से जुड़े सभी पक्षों को कैम्प कार्यालय में तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर भूमि का समाधान नहीं होता है तो बिल्डर्स के खिलाफ लैण्ड फ्राड एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राहुल आर्य आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : हल्द्वानी : पत्नी के सिर पर शराबी पति ने किए चाकू से वार, पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी में घूमने के लिए टॉप 10 जगह | Top 10 Places To Visit In Haldwani
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments