HomeUncategorizedहल्द्वानी न्यूज : लॉकडाउन में फंसे यूपी के 183 लोगों को लेकर...

हल्द्वानी न्यूज : लॉकडाउन में फंसे यूपी के 183 लोगों को लेकर बसें रवाना

हल्द्वानी। सरकार के प्रयासों से लॉकडाउन में उत्तराखण्ड में फंसे प्रवासियों को उनके प्रदेश, घर भेजने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी व रामनगर में विभिन्न सेल्टर होम (राहत शिविरों) में रखे गये उत्तर प्रदेश के 183 प्रवासियों को सरकारी वाहनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश बहेड़ी के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि हल्द्वानी, लालकुआं के विभिन्न सेल्टर होम (राहत शिविरों) में रह रहें 124 यूपी के प्रवासियों को शनिवार को उत्तर प्रदेश के ट्रांजिट आश्रय स्थल गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेडी को भेजा गया। इसी तरह उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर के विभिन्न सेन्टर होमों में रह रहें उत्तर प्रदेश, बहेड़ी के 59 प्रवासियों को रोडवेज बस द्वारा भेजा गया।

नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को बहेडी भेजने सम्बन्धित वार्ता भी बरेली जिला प्रशासन के साथ ही ज्वांईट मजिस्टेट/उप जिलाधिकारी बहेडी से भी हो चुकी है, बहेडी में पहुंच रहे प्रवासियों हेतु सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments