HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : रुद्रपुर में मिले लापता महिला और दो मासूम बच्चे

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रुद्रपुर में मिले लापता महिला और दो मासूम बच्चे

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग से अचानक लापता हुई एक महिला और उनके दो नाबालिग बच्चों को नैनीताल पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सकुशल बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण सर्च ऑपरेशन के दौरान तकनीक और मानवीय सूझबूझ का परिचय देते हुए 50 से अधिक क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद इस पूरी गुत्थी को सुलझाते हुए परिवार को दोबारा मिलाया जा सका।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और उनके कुशल निर्देशन में पूरे जिले को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी अनहोनी से पहले बच्चों और महिला की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। इसी सक्रियता का परिणाम रहा कि पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने तालमेल बिठाकर त्वरित गति से काम शुरू किया।

टीम का संयुक्त प्रयास

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए कोटाबाग से लेकर अन्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच शुरू की। मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने महिला की सटीक लोकेशन रुद्रपुर में ट्रेस की। इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश, महिला कांस्टेबल हेमलता और टेक्निकल टीम के सदस्य शामिल रहे जिन्होंने सोमवार को इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

लोकेशन मिलते ही नैनीताल पुलिस की टीम तुरंत रुद्रपुर के लिए रवाना हुई और वहां से महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के साथ-साथ महिला की उचित काउंसलिंग भी की गई। इसके पश्चात परिजनों को थाने बुलाकर सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया। बिछड़े हुए सदस्यों को वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने नैनीताल पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments