HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : बस से टकराई बाइक, दो घायल, 01 गंभीर, हायर...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : बस से टकराई बाइक, दो घायल, 01 गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हल्द्वानी। Accident : यहां कमलवागांजा रोड पर बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात दो युवक बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक प्राइवेट बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि मंगल पड़ाव में सब्जी विक्रेताओं का दल दो बाइकों से हरिद्वार जा रहा था।

एक बाइक में सावित्री कालोनी वार्ड 20 निवासी अमन गुप्ता और सचिन भूर्जी सवार थे। रात करीब 11 बजे कमलुवागांजा रोड पर हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक प्राइवेट बस से भिड़ गई।

इस दुर्घटना में अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, उसके साथी सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

रामनगर ब्रेकिंग : भाजपा नेत्री नंदी रावत की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments