रामनगर ब्रेकिंग : भाजपा नेत्री नंदी रावत की सड़क हादसे में मौत

रामनगर। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजपा नेत्री नंदी रावत की मौत हो गई। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर…

भाजपा नेत्री नंदी रावत की सड़क हादसे में मौत

रामनगर। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजपा नेत्री नंदी रावत की मौत हो गई। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

File Photo, Nandi Rawat, BJP Leader

मिली जानकारी के मुताबिक ढिकुली निवासी 45 वर्षीय नंदी रावत पत्नी गोविंद सिंह रावत रविवार की देर शाम टेंपो से उतारकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

वहां मौजूद लोग उन्हें गम्भीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर घटन के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

ज्ञात रहे कि मृतका नंदी रावत भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

उत्तराखंड : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, महिला तीर्थयात्री की भी गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *