HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी और नैनीताल में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

हल्द्वानी और नैनीताल में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

देहरादून | मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी-छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं।

उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, दिया अंतिम मौका – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments