HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : अजय भट्ट व इंदिरा हृदयेश ने जताया लोकगायक हीरा...

हल्द्वानी न्यूज : अजय भट्ट व इंदिरा हृदयेश ने जताया लोकगायक हीरा सिंह राणा के निधन पर शोक

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने लोकप्रिय लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उसे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया अपने शोक संदेश में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्वर सम्राट हीरा सिंह राणा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान अपने गीतों के माध्यम से आंदोलन को तेज करने की वाणी दी थी। जिससे इस आंदोलन को और गति मिली। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हीरा सिंह राणा सदैव अपने गीतों के माध्यम से अमर रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नैनीताल उधमसिंह नगर लोक सभा सदस्य अजय भट्ट ने भी लोक गायक हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी वाणी से हमेशा उत्तराखंड की संस्कृति एवं संरक्षण को नई दिशा दी थी तथा वे नव युवाओं को उत्तराखंड की संस्कृति एवं सभ्यता से हमेशा रूबरू कराते रहते थे अनायास लोक गायक के चले जाने से राज्य​ को एक बड़ी हानि हुई है जो कभी पूरी नहीं की जा सकती।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments