HomeUttarakhandNainitalधूप से बोले काले बदरा, "फिलहाल तुम चमको-दमको, हम फिर आते हैं"

धूप से बोले काले बदरा, “फिलहाल तुम चमको-दमको, हम फिर आते हैं”

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 बारिश के बाद ‘हल्द्वानी’ में खिली धूप, तस्वीरों में देखिए प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य

Amazing Beauty of Nature: कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में कई दिनों तक बारिश के बाद आज रविवार को सूर्य देवता प्रकट हुए और आकाश में धूप खिल गई। धूप-छांव के बीच प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य मन को प्रफुल्लित कर रहा है। हल्दानी में मौसम ने करवट जरूर ली, लेकिन उमस बरकरार है। काले बदरा अब भी किसी कोने से झांक रहे हैं। साथ ही इन दिनों यहां धान की रोपाई भी चल रही है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रसन्नता की अनुभूति

उल्लेखनीय है कि परिवर्तन सभी को भाता है। कई रोज की बारिश के बाद धूप को देखने पर, मन को सुकून और प्रसन्नता की अनुभूति होती है। बारिश के बाद खिली इस धूप की प्रकृति आपको अनेक रंगों, सुगंधों और ताजगी का एहसास कराती है।

दूर पहाड़ों पर धूप में दमक रही हरी-भरी घास, पेड़-पौधों की चमकती पत्तियां और फूलों की सुंदरता। यह सब इस वक्त अधिक उज्ज्वल और सुंदर लगते हैं। धूप के किरणों में लिपटी प्रकृति आपको उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास देती है।

खिली धूप का आनंद लेने से मानसिक और शारीरिक लाभ भी होता है। धूप विटामिन डी के स्रोत के रूप में काम करती है और हड्डियों को मजबूत बनाने, रक्त परिसंचरण को बढ़ाने और मस्तिष्क स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। यह आपके मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्थिति को सुधारकर आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस कराती है।

हल्द्वानी का प्राकृतिक सौंदर्य

यहां यह बता दें कि मानसून के सीजन में हल्द्वानी का प्राकृतिक सौंदर्य काफी निखर आया है। खेतों में हरियाली छाने लगी है। वन क्षेत्र में हरी घास उग आई है। पशु-पक्षियों में भी जैसे एक नवीन उर्जा का संचार हुआ है।

इस मनोरम दृश्य को प्रकृति प्रेमी शिक्षक बलवंत मेहता (Balwant Mehta) ने अपने कैमरे में कैद किया है। उनके द्वारा ली गई हल्द्वानी में खिली धूप की तस्वीरें मन को काफी सकून प्रदान करती हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आकाश में धूप खिलने बावजूद कहीं किसी ओट से काले बादल भी झांकते दिख रहे हैं। मानों कह रहे हों कि सूर्य देवता का आनंद लो, हम जल्द लौटते हैं। निश्चित रूप से हल्द्वानी में कई दिनों की बारिश के बाद खिली धूप आपको शांति, उर्जा, स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने में सक्षम होगी।

रामनगर : जिलाधिकारी वंदना ने किया विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments