HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल जुआ, भारी नकदी...

हल्द्वानी : होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल जुआ, भारी नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

हल्द्वानी | मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलुवागांजा स्थित एक होटल में हाई प्रोफाइल जुआ चल रहा था। जुआ चलने की सूचना पर मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने होटल में छापा मारा। छापे के दौरान जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.10 लाख रुपये नकद और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि मुखानी पुलिस को सूचना मिली कि कमलुवागांजा स्थित एक होटल में हाई प्रोफाइल जुआ चल रहा है। इस पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा और छह आरोपियों को 1.10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि काफी दिनों से होटल में जुए का धंधा चल रहा था जहां पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपी हल्द्वानी के रहने वाले हैं। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति

1- हिमांशु नैनवाल पुत्र पुरन चंद नैनवाल निवासी हिम्मतपुर मल्ला थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष।
2- दरवान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुर तल्ला नूतन कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 47 वर्ष।
3- संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी कालिका कॉलोनी मुखानी।
4- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह निवासी भगवानपुर तल्ला आदर्श नगर कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 38 वर्ष।
5- नीरज कुमार पुत्र दयानंद निवासी भगवानपुर विचला थाना मुखानी उम्र 28।
6- नरेंद्र मोहन पुत्र तारा दत्त पांडे निवासी भगवानपुर जय सिंह थाना मुखानी उम्र 70 वर्ष।

पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज, उप निरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी SOG, कांस्टेबल चंदन नेगी SOG, कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव SOG, कांस्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments