यहां एक युवक ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में 15 साल के फैसल ने फांसी लगा ली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान फैसल ने फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। कुछ दिन पूर्व भी मृतक ने आत्महत्या करने की कोशिश करी थी। घटना के बाद युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।