HomeCrimeहल्द्वानी : अवैध रेता ले जा रहा 14 टायर हाईवा सीज

हल्द्वानी : अवैध रेता ले जा रहा 14 टायर हाईवा सीज

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुखबिर की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में सोमवार की रात 11:30 बजे पर किच्छा – बरेली हाईवे में वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 14 टायर हाईवा ट्रक संख्या UP 25 DT 6789 को पकड़ लिया तथा लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त अवैध रेत भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश ले ज़ाया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 450 कुंतल तस्करी की विस्तृत जांच की जा रही है।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सिंह आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments