HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : रामपुर रोड पर संजय वन के पास हादसा, हल्द्वानी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामपुर रोड पर संजय वन के पास हादसा, हल्द्वानी के दो युवकों की मौत, एक घायल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी । रामपुर रोड पर संजय वन के पास कल देर रात हुए एक हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर संजय वन के पास सोमवार की देर रात यह हादसा हुआ। रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रही बोलेरो संख्या यूके 01 ए 95001 सामने से आ रही बस से जा भिडी। इस हादसे में रुद्रपुर से लौट रहे बोलेरो सवार हल्द्वानी के देवलचौड़ क्षेत्र की उमंग बिहार निलियम कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मोहित अधिकारी और भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के पानी की टंकी के नजदीक साकेत कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय राकेश उर्फ राहुल टाकुली को जब तक ऊधमसिंह नगर की पंतनगर पुलिस एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाती तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल टाकुली मूलतः अल्मोड़ा के खत्याड़ी का रहने वाला था। इस हादसे में रविंद्र जलाल नवयुवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जोकि चकलुआ का रहने वाला है उसे भी पुलिस ने एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया जहां से उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मोहित की कालाढूंगी रोड पर स्थित एक कंपलेक्स पर स्पोर्ट्स हाउस नाम से दुकान है। जबकि राहुल नौकरी के लिए कुछ ही दिनों में विदेश जाने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी आल्टो कार, महिला की मौत, तीन घायल

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशीष रॉय का निधन, दोनों किडनी हो गई थीं फेल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments