CHC सुयालबाड़ी में हैड़ाखान रिसर्च हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क नेत्र शिविर

0
नि:शुल्क नेत्र शिविर
सीएचसी सुयालबाड़ी में नि:शुल्क नेत्र शिविर

✒️ मरीजों की आंखों की हुई जांच, नि:शुल्क बांटे चश्मे

✒️ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी (CHC Suyalbari) में बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल चिलियानौला रानीखेत (Shree Baba Haidakhan Charitable & Research Hospital) द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही, 17 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु आनंदपुरी रानीखेत रेफर किया गया।


ADVERTISEMENTS
सीएचसी सुयालबाड़ी में नि:शुल्क नेत्र शिविर

हैड़ाखान चैरिटेबल रिसर्च हॉस्पिटल से आई टीम द्वारा शिविर में पहुंचे तमाम ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण कर चश्मे भी वितरित किये गए। इस मौके पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैप्टन रघुवर सिंह मेहरा ने बताया कि जल्द ही प्रत्येक गांव में इसी प्रकार नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। अस्पताल का यह मिशन भविष्य में भी जारी रहेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैप्टन मेहरा के अलावा नेत्र परीक्षक अनुभव गुप्ता, फार्मासिस्ट खुशाल मेहरा, कैंप कार्डिनेटर लक्ष्मण बिष्ट, नवीन कुवार्बी आदि मौजूद रहे।

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS