HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी

बागेश्वरः शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां शराब पीकर हंगामा करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध गोलीगलौच, मारपीट और शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTSAd

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नुमाईशखेत की तरफ एक युवक शराब के नशे में धुत है। वह गालीगलौच, मारपीट पर उतारू हो गया है। पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। इस दौरान हरीश थापा अपने स्वजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौच कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसे गिरफ्तार किया और मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपित को परगना मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट, हेड कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments