HomeBreaking Newsबेहद दुखद: आज बनना था दुल्हन, लेकिन आ गया मौत का बुलावा

बेहद दुखद: आज बनना था दुल्हन, लेकिन आ गया मौत का बुलावा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

➡️ शादी की चल रही थी तैयारी ‘कविता’ ने तोड़ दिया दम

➡️ हृदय विदारक घटना से किसान परिवार की खुशियां मातम में बदली

सीएनई डेस्क। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। कुदरत की मार ने शादी की सारी खुशियां मातम में बदल दी। हुआ यह कि जिस लड़की को आज दुल्हन बनकर सजना था, वह पहले ही कफन में लिपट गई। यह हृदय विदारक घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र की है।

ADVERTISEMENTSAd

हसनपुर के गांव में किसानी का काम करने वाले चंदकिरन की बड़ी पुत्री कविता का विवाह तय हुआ था और आज बुधवार को दूसरे गांव से उसकी बारात आनी थी। घर में शादी की कई तैयारियां हो चुकी थींं।

दरअसल, एक बुखार ने कविता की जान ले ली। करीब 05 दिन पूर्व कविता को बुखार चढ़ गया और उसकी तबियत बिगड़ गई। स्थानीय डाक्टरों को चेकअप कराया और दवाएं दी। जब दवाओं से असर नहीं हुआ, तो परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन गत मंगलवार रात करीब दो बजे के आसपास कविता ने दम तोड़ दिया, जबकि आज उसकी बारात आनी थी। इस बेहद दु:खद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और सारी खुशियां व ख्वाब मिटृी में​ मिल गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कविता के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और डाक्टरों ने दो दिन पहले ही उसकी जान बच पाने में संदेह जाहिर कर दिया था। परिजन इस उम्मीद में थे कि जरा भी उसके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, तो दूल्हे पक्ष के चंद लोगों को बुलाकर शादी की रस्म नियत तिथि को पूरी कर लेते। इसके बाद इलाज चलता रहता। यहीं सोच उन्होंने घर पहुंचे रिश्तेदारों व टेंट वालों को वापस भेज दिया था।

01 साल में ही 80 इंसानों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments