HomeBreaking Newsगुरुजी दून से बाहर नहीं गए, जम्मू—कश्मीर पुलिस ने काटा ट्रैफिक लाइट...

गुरुजी दून से बाहर नहीं गए, जम्मू—कश्मीर पुलिस ने काटा ट्रैफिक लाइट जंप चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां राजधानी देहरादून में एक सरकारी शिक्षक के साथ अजीब वाक्या हुआ है। शिक्षक महोदय कभी भी जम्मू—कश्मीर नहीं गये हैं, लेकिन उनका चालान वहां की पुलिस ने काट लिया है। आरोप है कि उन्होंने श्रीनगर में ट्रैफिक लाइट जंप की है।

दरअसल, थाना पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत पित्थूवाला में रहने वाले शिक्षक सतीश भट्ट ने कोतवाली में एक शिकायत दर्ज की है। जिसमें बताया गया है कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया था। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो पता चला कि Srinagar (Jammu and Kashmir) में ट्रैफिक लाइट जंप करने के आरोप में उनका चालान कट गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में आज तक कभी जम्मू—कश्मीर नहीं गये, उनका स्कूटर भी घर पर ही है। चालान में कहा गया है कि उन्होंने ट्रैफिक लाइट 19 फरवरी को जंप की है।

हैरान करने वाली बात यह है कि चालान में उनके स्कूटर का ही नंबर दर्ज है। उन्हें पहली बार एक हजार तथा इसके बाद दो बार 500—500 का चालान कटा है। अब वह परेशान होकर थाने के चक्कर लगाने में लगे हुए हैं। इधर पुलिस अधिकारियों ने शिक्षक को मामले की शिकायत जम्मू—कश्मीर ट्रेफिक पुलिस को Online करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments