HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार का हमला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल अंतर्गत पौड़ी से एक दिल दहला देने वाला समाचार आया है। यहां खेत में काम कर रही एक महिला की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई है। आस—पास के लोगों ने गुलदार को भगाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन गुलदार महिला की जान लेकर ही वहां से निकला।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
मृतका का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह करीब 10.30 बजे पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा में घर से कुछ ही दूर खेत में काम कर रही महिला 52 वर्षीय गोदांबरी देवी पत्नी ललित मोहन सुं​द्रियाल पर अचानक घात लगाये बैठे एक गुलदार ने हमला कर दिया।

इस बीच आस—पास मौजूद लोगों ने खूब शोर मचाकर गुलदार को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन बेखौफ गुलदार वहां से महिला की बिना जान लिये नहीं गया। गुलदार के इस भयानक हमले में महिला का चेहरा पूरी तरह खराब हो गया है और जगह—जगह उसके पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Update news: बागेश्वर लैंड स्लाइड से सड़क पर पसरा मलबा हटाया, दो घंटे की मशक्कत से खुला बागेश्वर-बालीघाट-धरमघर मोटरमार्ग, आंशिक रूप से मलबे से ढक गए दो चौपहिया वाहन, पहले से खड़े थे सड़क किनारे

सूचना मिलने पर गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके मौके पर पहुंची और संपूर्ण घटनाक्रम की गहनता से जांच की। इधर गुलदार द्वारा महिला की जान लेने के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को तत्काल आदमखोर घोषित कर इसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

इधर मृतका के घर में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : यहां एचडीएफसी बैंक से अपराधियों ने लूटे एक करोड़ 19 लाख, अधिकारियों में हडकंप

यात्रियों को मिलेगी सुविधा : 11 जून से इन रूट्स पर फिर से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments