HomeUttarakhandTehri Garhwalटिहरी गढ़वाल : नरेंद्रनगर में गुलदार ने 7 वर्षीय बच्ची को बनाया...

टिहरी गढ़वाल : नरेंद्रनगर में गुलदार ने 7 वर्षीय बच्ची को बनाया अपना निवाला

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड नरेंद्रनगर की पट्टी धमांदस्यूं के ग्राम सल्डोगी में रविवार की रात को गुलदार ने 7 वर्षीय बालिका को अपना निवाला बना लिया। घात लगाये गुलदार ने मां के सामने ही बच्ची स्मृति पर झपटा और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया, घटना रविवार रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

घटना से मुकेश सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव और गांव के आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, घटना की सूचना ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने वन विभाग तथा पुलिस विभाग को दी, दोनों विभागों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की की खोज-बीन शुरू की रात 12 बजे करीब बच्ची का शव जंगल से बरामद हुआ।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है साथ ही शूटर को भी बुला दिया गया है, क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत की जिलाधिकारी से वार्ता के बाद शव का पोस्टमार्टम सुमन अस्पताल में किया गया। इससे पहले डेढ़ माह पूर्व भी गुलदार ने यहीं पास के गांव डागर में धर्म सिंह पर हमला किया था, क्षेत्र के लोग तब से आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पिंजरा तब जाकर के लगाया गया जब एक बच्ची की चली गई।

हल्द्वानी न्यूज : शिकारी व वन विभाग के कर्मचारी तीन दिन से छान रहे फतेहपुर के जंगलों की खाक, नहीं दिख रहा आदमखोर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments