HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मैचून में भरी दोपहर घूमता दिख रहा गुलदार, दहशत में...

अल्मोड़ा : मैचून में भरी दोपहर घूमता दिख रहा गुलदार, दहशत में लोग

✒️ सरपंच गोविंद सिंह बनौला ने की पिंजरा लगवाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

ADVERTISEMENTSAd Ad

विकासखंड धौलादेवी के ग्राम सभा मैचून में गुलदार की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। यह गुलदार अब तक कई पालतू मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। इसके भय से लोग अपनी गाय-बकरियों को दिन में भी चरने के लिए जंगल ले जाने से डरने लगे हैं।

उल्लेखनयी है कि मैचून में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मैचून के सरपंच गोविंद सिंह बनौला ने बताया तेंदुए के भय से विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से ग्रामीण जानवरों को चुगाने के लिए जंगल नहीं ले जा पा रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी तेंदुआ खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को अपना निवाला बनाया है। इन दिनों तो यह बेखौफ तेंदुआ घरों के आस-पास आ जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि गुलदार को पकड़ कर कहीं दूरस्त क्षेत्र में छोड़ा जा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments