HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार के मानपुर के खेतों में आज फिर दिखा...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार के मानपुर के खेतों में आज फिर दिखा गुलदार, वन विभाग की टीम पहुंची

Advertisement

हल्द्वानी। गौलापार के मानपुर गांव के खेतों में आज फिर गुलदार दिखाई पड़ा है। महिलाओं ने सुबह खेतों में काम करते समय एक गुलदार को मक्के के खेतों में देखा। इसके बाद घबराई हुई महिलाएं वापस आ गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान उमा रैक्वाल को दी और उन्होंने वन विभाग को खेतों में गुलदार होने की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd

वन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा और खेतों में गुलदार की तलाश की। लेकिन मक्के के खेतों में गुलदार को दोबारा नहीं देखा जा सका। इससे पूर्व भी गत मंगलवार को महिलाओं ने धान के खेतों से गुजरते हुए गुलदार की आवाज सुनी थी। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में शावकों के साथ मादा गुलदार के आने की तस्दीक की थी। एक सप्ताह में दो बार गुलदार के गांव में देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments