HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नृसिंहबाड़ी में गुलदार से ख़ौफ़ज़दा नागरिक, घरों की छतों, खेतों,...

Almora : नृसिंहबाड़ी में गुलदार से ख़ौफ़ज़दा नागरिक, घरों की छतों, खेतों, आवासीय परिसरों में हो रहा है दाखिल, आज दोपहर भी दिखाई दिया, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के नही चढ़ा हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में गुलदारों की जबरदस्त दहशत कायम हो चुकी है। यूं तो विगत कई माह से यहां गुलदारों की आवाजाही हो रही थी और कई पालतू व आवारा कुत्तों को इसने अपना निवाला भी बना लिया, किंतु अब दहशत कई गुना बड़ चुकी है।
इसका कारण यह है कि आज रविवार दोपहर के वक्त गुलदार इधर—उधर घूमते पाया गया। जिसके बाद लोगों ने वन महकमे को सूचना दी, लेकिन विभागीय टीम पहुंचने तक गुलदार भागने में सफल हो गया। बता दें कि मोहल्ले में एक पिंजड़ा भी लगाया गया है, लेकिन उसमें गुलदार नही फंसा है। मोहल्ले के नागरिकों का कहना है कि रोजाना रात 12 बजे के बाद से गुलदार के गुर्राने की आवाज साफ सुनाई पड़ती है। यह मकानों की छतों, खेतों, सीढ़ियों में चढ़ कर बैठ रहा है। एक आवासीय परिसर में इसने इतना हंगामा किया कि घर के द्वार पर गुलदार के पंजों के निशान साफ दिखाई पड़ रहे हैं। यहां एक पालतू कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में गुलदार आवासीय परिसर के दरवाजे के बाहर आ गया और उसने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। आस—पास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। अब तो आलम यह है कि शाम ढलते ही एक अजीब सी दहशत शुरू हो जा रही है। देर रात तो लोग घर से बाहर निकलने में भी भय खा रहे हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि यहां एक नही, बल्कि दो गुलदार घूम रहे हैं। हालांकि इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नही कहा जा सकता कि यहां एक या इससे अधिक गुलदार हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शिफ्ट किया जायेगा पिंजड़ा, पूरे 5 किमी का दायरा है गुलदार का : संचिता वर्मा
इधर वन क्षेत्राधिकारी ​संचिता वर्मा ने बताया कि गुलदारों का इलाका लगभग पांच किमी का दायरा होता है। यह गुलदार सिर्फ नृसिंहबाड़ी ही नही, बल्कि अपने पूरे दायरे के चक्कर काट रहा है। उन्होंने बताया कि गत 26 जनवरी से यहां एक पिंजड़ा लगाया भी गया है, लेकिन उसमें गुलदार फंस नही रहा है। उन्होने बताया कि कल सोमवार दोपहर तक पिंजड़े को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments