HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां गुलदार ने 11 घंटे तक मचाई दहशत, वन विभाग...

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने 11 घंटे तक मचाई दहशत, वन विभाग के डिप्टी रेंजर, सभासद सहित 7 लोग हमले में घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में गुलदार ने 11 घंटे तक दहशत कायम कर दी। रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम और अन्य लोगों पर यह अचानक आक्रमक हो गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर, सभासद सहित सात लोग घायल हो गये।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल गत दिवस सुबह करीब 9 बजे गुलदार की आबादी वाले इलाके में आवाजाही देखी गई। जब इसे देखने लोगों की भीड़क एकत्रित होने लगी तो गुलदार ने अचानक दो लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज गन के साथ मौके पर पहुंच गयी। रेस्क्यू टीम जब इलाके का जायजा ले रही थी तो गुलदार ने टीम पर ही हमला बोल दिया। हमले में रेस्क्यू टीम में शामिल डॉ. राकेश नौटियाल, एक फ़ॉरेस्ट गार्ड समेत कई अन्य लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Breaking : यहां 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत, चार घायल

वन विभाग की टीम को लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाने से काफी दिक्कतें भी पेश आई। बाद में डीएफओ राजीव धीमान खुद मौके पर पहुंचे और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। दोपहर करीब एक बजे पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल झाड़ि‍यों के आसपास गुलदार को तलाश रहे थे। तभी एकाएक झाड़ि‍यों से निकल गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार को देख डॉ. नौटियाल, फॉरेस्ट विभाग के साहिल खान, सरदार राजेंद्र सिंह वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान उन्हें मामूली चोट भी आई।

अच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से लीजिए प्रवेश, यह है प्रक्रिया….

डा. नौटियाल ने ट्रैंकुलाइज गन से गुलदार पर निशाना लगाने कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें कामयाबी नही मिल पा रही थी। गुलदार को झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए हवाई फायर भी किये गये। इस दौरान हाथ में छर्रे लगने से रेस्क्यू टीम के दो सदस्य जितेंद्र बिष्ट और अरशद खाल घायल भी हो गए।

गुलदार एक प्लॉट की दीवार को फांदकर भागने की कोशिश कर रही रहा था कि अचानक स्कूटी पर सभासद ईश्वर सिंह रौथाण गुलदार के सामने आ गए। इससे पहले वे संभल पाते गुलदार ने उनपर झपट्टा मार दिया और वह घायल हो गए। इसके बाद गुलदार अन्यत्र भाग गया।

ब्रेकिंग : हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आये चार लड़कों में एक कोसी नदी में डूब कर लापता, विगत कई घंटों से जारी है सर्च ऑपरेशन

कुछ देर बाद टीम को झाड़ि‍यों में हलचल दिखाई दी। जैसे ही गुलदार झाड़ि‍यों से निकल एक खेत की ओर भागने लगा इसी बीच डॉ. अमित ध्यानी ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर दिया। गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के बाद क्षेत्रवासियों व वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

अन्य खबरें

Uttarakhand Corona Update : राज्य में बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, आज दो मौतें, 164 नए मामले

कोरोना से ठीक होने और कोविड-19 के दोनों टीके लेने के बाद अब महिला डेल्टा प्लस पॉजिटिव

सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक : रिजर्व बैंक का फैसला

दिल्ली में उत्तराखंडी समाज की तीन लड़कियों के साथ गुंडों ने की अभद्रता व मारपीट ! सरेआम रेप की धमकी, भाजपा नेता पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने 11 घंटे तक मचाई दहशत, वन विभाग के डिप्टी रेंजर, सभासद सहित 7 लोग हमले में घायल

अविश्वसनीय : सर्पदंश से गुस्साए लड़के ने जिंदा चबा डाला भारत का सबसे जहरीला करैत सांप, सही-सलामत जिंदा है लड़का, पढ़िये पूरी ख़बर…..

BREAKING: बीकाम का छात्र जंगल में फांसी के फंदे पर लटका, परिवार में कोहराम

Breaking : लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments