देहरादून। प्रदेश में मानसून बदलता नजर आ रहा है पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली हुई है और गर्मी व उमस आमजन को बेहाल कर रही है।
ADVERTISEMENTS
मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन नैनीताल, अल्मोड़ा समेत पांच जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।