HomeBreaking NewsLatest News : क्वारब में नए चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने...

Latest News : क्वारब में नए चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने ग्रहण किया पदभार, कहा सख्ती से करायेंगे कानून—व्यवस्था का अनुपालन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्वारब चौकी इंचार्ज के पद पर नव आगंतुक गुलाब सिंह कंबोज ने पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरमपानी भुवन चंद्र ने उनका अभिनंदन गुलदस्ता भेंट कर किया। अपने संबो​धन में चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। साथ ही कहा कि कानून—व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आम जन सहयोग जरूरी है। सड़क सुरक्षा कानून का अनुपालन कराने की दिशा में वह प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए खास प्रयास किये जायेंगे तथा क्षेत्र में अवांछित गतिविधियां बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होंने हाई वे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी हिदायत दी कि ओवर लोडिंग, बगैर कागज, ओवर स्पीड, नशे में वाहन संचालन जैसे कार्य नही करें। ऐसा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मौके पर कानि. आनंद राणा, नंदन भाकुनी व प्रेम कुमार आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments