HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, आज 41 की...

Almora News : फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, आज 41 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, 14 नगर क्षेत्र से

CNE Reporter, Almora

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा में एक बार फिर कोरोना संक्रिमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। हर स्तर पर जहां एक ओर हद दर्जें की लापरवाही बरती जा रही है, वहीं कोरोना संक्रमण अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद में कुल 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। जिनमें से 14 नगर क्षेत्र से ही हैं। आपको बता दें कि द्वाराहाट से 08, भिकियासैंण 05, हवालबाग ब्लॉक से 06, धौलादेवी 03, ताकुला 03, भैंसियाछाना 01 तथा लमगड़ा से 01 कोरोना संक्रमित ट्रेस किया गया है। इसके अलावा 14 अल्मोड़ा लोकल से हैं। जिनमे कर्नाटकखोला, धारानौला, पुलिस लाइन, बेस कैंपस आदि स्थानों से हैं। इधर लगातारा कोरोना संक्रमितों के बढ़ने से एक असहज स्थिति उत्पन्न हो रही है। नया साल करीब है और जहां सब कुछ अब अनलाॅक हो चुका है, बार्डर पर अब पहले की तरह कोरोना जांच भी नही हो रही तथा जनवरी माह में बच्चों के स्कूल आदि भी खोले जाने की चर्चाएं आम हो रही हैं, वहीं वैक्सीन आने से पूर्व ही कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ना चिंता में डालने की बात है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments