HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष डसीला का भव्य स्वागत

बागेश्वरः नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष डसीला का भव्य स्वागत

बोले, निकाय व संसदीय चुनाव में होगा बेहतर काम

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस ने भगत डसीला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। डसीला ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। आगामी निकाय और संसदीय चुनाव में बेहतर काम होगा।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भगत डसीला ने कहा कि वह पांच माह से कार्यकारी अध्यक्ष रहे। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पूर्णाकालिक जिलाध्यक्ष का पत्र भेजा है। वह पूरे लगन और मेहनत से संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन महरा का भी आभार व्यक्त किया। पार्टी की रीति-नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। मेहनती कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रत्येक वर्ग का भी ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, सुनीता टम्टा, कवि जोशी, ललित बिष्ट, कुंदन गिरी, गोकुल परिहार, फिरोज खान, हरीश ऐठानी, उमेश उपाध्याय, किशन गिरी, संतोष कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कैलाश राम, किशन कठायत, सुनील भंडारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments