HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: सोनियाल का नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत

Bageshwar: सोनियाल का नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्ट, बागेश्वर: क्रिकेट एसोसिएशन बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल का खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। मालूम हो कि श्री सोनियाल उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में उप सचिव चुने गए हैं और उपसचिव बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में उप सचिव के रूप में पहली बार यहां पहुंचने पर खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों ने एसबीआई तिराहे पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनका माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। उनकी इस उपलब्धि में अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान रमेश दानू, मनोज ओली, प्रदीप गढ़िया, हरीश रावल, अक्षित जखवाल, प्रताप बघरी, पवन परिवार, मनोज कर्मयाल, कवि जोशी, धीरेंद्र परिहार, सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments