HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : सरोवर नगरी पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विकास कार्यो व...

नैनीताल : सरोवर नगरी पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विकास कार्यो व कोविड-19 की ली जानकारी

नैनीताल। प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर राजभवन पहुंच गयी है। राजभवन पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौर्य ने संक्षिप्त विचार विमर्श कर वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यो तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आगामी 7 नवम्बर तक नैनीताल में प्रवास करेगी। सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचने पर आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd

जनशताब्दी ट्रेन का हल्द्वानी स्टॉपेज बंद होने से यात्री परेशान

बागेश्वर : दो बहनों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

एमबीपीजी कॉलेज में अलग से बनेगा लाइब्रेरी कार्ड, पांच साल तक एक ही कार्ड से ले सकेंगे किताबें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments