HomeCovid-19अच्छी खबर : कल से सुबह 10 से शाम 5 तक खुलेंगे...

अच्छी खबर : कल से सुबह 10 से शाम 5 तक खुलेंगे सरकारी आफिस

हल्द्वानी । जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि शासन से जारी आदेशों के क्रम जनपद के सभी कार्यालय 1 जून सोमवार से प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के तक खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों में समूह ‘क’ एवं ‘ख’ के अधिकारीगण शतप्रतिशत उपस्थित रहेंगे तथा समूह ग एवं घ की उपस्थित 50 प्रतिशत सुनिश्चित होगी।
बंसल ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कार्यालयों का नियमित रूप से सेनिटाइजेशन किया जाए, सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा कार्यालय में आने वाले लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। कार्यालय में सामाजिक दूरी के नियम का भी कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास से सम्बन्धित जो भी कार्य विभिन्न पटलों पर लम्बित हैं उन्हें समयबद्ध तरीके व तत्परता से पूरा किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई मीडिया हाउस की दैनिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रोज घर बैठे जीतो में हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments