पनुवानौला/अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबांज (अल्मोड़ा) में 24 दिसंबर, 2022 को संपन्न होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए महाविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए सिंह के नेतृत्व में चुनाव संबंधी जानकारी दी गई।
ADVERTISEMENTS
प्राचार्य ने बताया कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का वितरण 19 दिसंबर, 2022 से होगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी 21 दिसंबर, 2022 तथा 24 दिसंबर, 2022 को मतदान होगा। इसी दिन विजय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इस बैठक में देवेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, हिमांशु पंत व कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।