किच्छा । अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने जारी बयान में राज्य की भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि किसानों की फसलों का भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार को अब नींद से जाग जाना चाहिए , क्योंकि पूर्व में कांग्रेस द्वारा कई बार भारी बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने के बावजूद भी गहरी नींद में सोई भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और अब तक किसानों की फसलों के नुकसान के विषय में मुआवजे का कोई आदेश जारी नहीं किया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य की भाजपा सरकार को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है । पपनेजा ने कहा कि सरकार की उदासीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला था जब कुछ दिन पूर्व ग्राम बरी के किसान रिजवान ने अपनी गन्ना पर्ची तथा गन्ना सप्लाई ना होने के कारण आत्मदाह का प्रयास भी किया था जिस पर भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पपनेजा ने कहा कि भारी बरसात के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दब गया है जिसके कारण उसकी कमर टूट गई है । पपनेजा ने राज्य की भाजपा सरकार से मांग की है कि वह किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु शीघ्र ही मुआवजे का आदेश जारी करें तथा किसानों की ब्याज व ऋण माफी का आदेश किसानों के हित में जारी करें , नहीं तो कांग्रेस किसानों व आम जनता के साथ मिलकर राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करेगी।
किच्छा न्यूज/ फसलों के नुकसान पर नींद से जागे सरकार : बंटी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









