HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : दिल्ली में उत्तराखंडी समाज की तीन लड़कियों के साथ...

Big Breaking : दिल्ली में उत्तराखंडी समाज की तीन लड़कियों के साथ गुंडों ने की अभद्रता व मारपीट ! सरेआम रेप की धमकी, भाजपा नेता पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दिल्ली में छेड़खानी का विरोध करने पर उत्तराखंड समाज की तीन लड़कियों के साथ लगभग दर्जन भर दबंगों ने जमकर बत्तमीजी और मारपीट की। साथ ही सरेआम रेप करने और ऐसिड अटैक तक की धमकी दी। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू तो यह है कि इन लड़कियों की पहले तो कहीं सुनवाई नही हुई और जम उत्तराखंडी समाज के लोगों ने दबाव कायम किया तो 05 रोज बाद मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया। जिससे मुख्य आरोपी को तुरंत जमानत भी मिल गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Uttarakhand Breaking : यहां 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत, चार घायल

घटनाक्रम के अनुसार डाबरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर एनक्लेव में रहने वाली तीन लड़कियों को कुछ लड़के छेड़ते थे। जिनका इनकी लड़कियों ने जब विरोध किया तो यह लोग अपना गैंग बनाकर इन लड़कियों के घर पहुंच गये। जहां इन्होंने लड़कियों के साथ मारपीट, गाली—गलौज व गलत किस्म की हरकतें की। यही नही इन लड़कों ने पुलिस के पास जाने पर लड़कियों के साथ रेप करने और चेहरा खराब कर देने की धमकी भी दी।

अच्छी ख़बर : कुमाऊं विश्वविद्यालय में शुरू हुई admission process, अब घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से लीजिए प्रवेश, यह है प्रक्रिया….

थाने के बाहर एकत्रित उत्तराखंडी समाज के लोग

घटना के बाद जब लड़कियां डाबरी थाने में पहुंची तो वहां पुलिस ने इनकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नही किया। इस बीच उत्तराखंड समाज के बहुत से लोग वहां एकत्रित हो गये और उन्होंने एक वीडियो वायरल कर पूरे देश में रहने वाले उत्तराखंडी समाज के लोगों से मदद मांगी। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि डाबरी थाने के एसएचओ सीनियर अधिकारियों के निर्देश के बावजूद मुकदमा दर्ज नही कर रहे हैं। छेड़खानी का मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है, जिसको क्षेत्र का एक वरिष्ठ भाजपा नेता संरक्षण दे रहा है। पुलिस भी दबाव में आकर कोई कार्रवाई नही कर रही है।

ब्रेकिंग : हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आये चार लड़कों में एक कोसी नदी में डूब कर लापता, विगत कई घंटों से जारी है सर्च ऑपरेशन

वीडियो वायरल होने के बाद 21 जून की देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित डांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी को बड़े आराम से जमानत मिल गई है। उत्तराखंडी समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नही किये जाने से वह आहत हैं।

अन्य खबरें

Uttarakhand Corona Update : राज्य में बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, आज दो मौतें, 164 नए मामले

कोरोना से ठीक होने और कोविड-19 के दोनों टीके लेने के बाद अब महिला डेल्टा प्लस पॉजिटिव

सांसद-विधायक नहीं बन सकेंगे सहकारी बैंकों के निदेशक : रिजर्व बैंक का फैसला

दिल्ली में उत्तराखंडी समाज की तीन लड़कियों के साथ गुंडों ने की अभद्रता व मारपीट ! सरेआम रेप की धमकी, भाजपा नेता पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप

उत्तराखंड : यहां गुलदार ने 11 घंटे तक मचाई दहशत, वन विभाग के डिप्टी रेंजर, सभासद सहित 7 लोग हमले में घायल

अविश्वसनीय : सर्पदंश से गुस्साए लड़के ने जिंदा चबा डाला भारत का सबसे जहरीला करैत सांप, सही-सलामत जिंदा है लड़का, पढ़िये पूरी ख़बर…..

BREAKING: बीकाम का छात्र जंगल में फांसी के फंदे पर लटका, परिवार में कोहराम

Breaking : लोन दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments