HomeUttarakhandAlmoraअच्छी ख़बर : भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 07 अप्रैल से, तत्काल करें...

अच्छी ख़बर : भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 07 अप्रैल से, तत्काल करें संपर्क

56 दिवसीय शिविर का उठायें लाभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सेवारत व पूर्व सैनिकों के पुत्रों हेतु 56 दिवसीय भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हवालबाग में 07 अप्रैल, 2025 से होगा।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर (Pre-Recruitment Training Camp) का आयोजन सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस जैसे संगठनों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को तैयार करने के लिए किया जाता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक दक्षता के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाता है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय मनराल (Col Vijay Manral) ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रचार—प्रसार केंद्र हवालबाग में कुमाऊं क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के पुत्रों हेतु, जिनकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष के बीच हो, उन्हें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा सेना, पुलिस, अर्द्ध सेना (ITBP, BSF आदि) में भर्ती हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 56 दिनों का होगा। जिसमें भोजन, वस्त्र, रहने की उच्च कोटि की व्यवस्था होगी, जो निःशुल्क है।

इन नंबरों पर करें संपर्क —

ज्ञात रहे कि यह प्रशिक्षण 07 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित है। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभियार्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय अल्मोड़ा में संपर्क कर सकते हैं। संपर्क फोन नंबर – 05962232210, 05962230246

यहां देखिए फॉर्म जमा करने का प्रारूप —

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments