HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : जल संस्थान ने थमा दिए जलकर के भारी भरकम बिल

बागेश्वर : जल संस्थान ने थमा दिए जलकर के भारी भरकम बिल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जल संस्थान द्वारा जलकर के भारी भरकम बिल देने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सरयू पुल का कार्य रोके जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTSAd

व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि विगत 2 वर्षों से झूला पुल बन्द करके व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि वर्तमान में सरयू पुल में रिपेयरिंग का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने पुल का रिपेयरिंग कार्य शीघ्र पूरा का सुचारू करने की मांग की।कहा कि लंबे समय से बन्द पड़े झूलापुल को शीघ्र खोला जाये। व्यापारियों ने कहा कि जल संस्थान द्वारा व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओ को भारी भरकम बिल दिए गए है। जिन्हें कम करने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस दौरान पुष्कर किरमोलिया, इंदु चौधरी, राजा साह, हेम जोशी, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments