HomeUttarakhandAlmoraखुशखबरी: अब BSNL का 'रूरल एंट्री प्लान' गांव-गांव पहुंचाएगा सस्ता हाईस्पीड इंटरनेट

खुशखबरी: अब BSNL का ‘रूरल एंट्री प्लान’ गांव-गांव पहुंचाएगा सस्ता हाईस्पीड इंटरनेट

➤ पहाड़ में किफायती FTTH ब्रॉडबैंड की सौगात
➤ डिजिटल इंडिया की गांवों तक धमाकेदार एंट्री

ADVERTISEMENTS

चन्दन नेगी, अल्मोड़ा: बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के ​उपभोक्ताओं के लिए नया एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्लान ‘रूरल एंट्री प्लान’ लांच किया है। इससे अब पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा काफी किफायती दर पर​ मिलेगी। इस प्लान का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले परिवारों को कम कीमत पर हाई-स्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा प्रदान करना है।
259 रूपये में एक माह में 700 जीबी डाटा

बीएसएनएल के एजीएम (ट्रांसमिशन), हल्द्वानी अनूप गोस्वामी ने प्लान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल (BSNL) का रूरल एंट्री ब्रॉडबैंड प्लान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मात्र 259 रूपये प्रतिमाह से शुरू होती है। इसमें एक माह तक 25 एमबीपीएस की गति से इंटरनेट सुविधा मिलेगी और 700 जीबी तक असीमित डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं डाटा समाप्त होने पर भी 2 एमबीपीएस की स्पीड से नेट चलेगा। प्लान के तहत 6 महीने का शुल्क मात्र 1449 रूपये और सालभर का शुल्क 2849 रूपये है। यह प्लान नेटवर्क की समस्या से परेशान पहाड़ के गांवों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।
रूरल एंट्री प्लान के मुख्य

➤ इस प्लान की कीमत 259 रूपये प्रतिमाह है।
➤ इसमें 25 Mbps (मेगाबिट प्रति सेकंड) तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
➤ हर महीने 700 GB (गीगाबाइट) तक डेटा डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
➤ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
➤ प्लान के तहत मुफ्त मॉडेम, मुफ्त इंस्टॉलेशन और मुफ्त वेव्स ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments