HomeUttarakhandAlmoraGood Job : घर से 100 किमी दूर भटकती मिली महिला, देवदूत...

Good Job : घर से 100 किमी दूर भटकती मिली महिला, देवदूत बनी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद के भतरौजखान क्षेत्र में भटक रही एक अंजान महिला के लिए पुलिस मानो देवदूत बन गई। उक्त महिला मा​नसिक रूप से अस्वस्थ थी और अपने घर से सौ किलोमीटर दूर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने महिला को न केवल अपने संरक्षण में लिया, बल्कि पौड़ी गढ़वाल जाकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भतरौजखान पुलिस टीम क्षेत्र में भटक रही मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को 100 कीलोमीटर दूर पौड़ी गढ़वाल जाकर उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द कर आयी है। इस पुनीत कार्य के लिए अल्मोड़ा पुलिस टीम की काफी सराहना हो रही है।

भटकती मिली महिला

घटनाक्रम के अनुसार गत 16 मार्च, 2025 की रात्रि भतरौजखान पुलिस को एक महिला भौनखाल क्षेत्र में भटकते हुए मिली, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ्य प्रतीत हो रही थी। अपना नाम—पता भी नहीं बता पा रही थी। जिसे सुरक्षा की दृष्टि के महिला पुलिसकर्मियों की देख-रेख में थाना भतरौजखान दाखिल किया गया।
थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिला के परिजनों के संबंध में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटानी शुरु की गयी। टीम के अथक प्रयासों से महिला के परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
गत दिवस मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा निजी वाहन से महिला के निवास स्थान लगभग 100 किलोमीटर दूर थलीसैड़ क्षेत्र जनपद पौड़ी गढ़वाल में जाकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस टीम का आभार जताया गया। भतरौजखान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भौनखाल एएसआई मोहन चंद्रा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र गोस्वामी व महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments