HomeUttarakhandBageshwarपहाड़ को शराब में डुबाने की हर कोशिश कर देंगे नाकाम :...

पहाड़ को शराब में डुबाने की हर कोशिश कर देंगे नाकाम : ऐठानी

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट

ADVERTISEMENTS

क्षेत्र में नई शराब की दुकानें खुलने की सुगबुगाहट से लोग आक्रोशित हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने चेतावनी दी कि पहाड़ को शराब में डुबाने की हर कोशिश नाकाम कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ नशामुक्ति की बात हो रही है, दूसरी तरफ राजस्व के लिए गांवों तक शराब पहुंचाने के लिए कसरत की जा रही है।

स्थानीय एक होटल में पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा के कर्मी, सौंग-मुनार, रीमा-दुगनाकुरी, रावतसेरा, भराड़ी टैक्सी स्टैंड में देशी-विदेशी मदिरा की दुकान खुलने की सुगबुगाहट है। कांग्रेस जिसका प्रबल विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नहीं कर शराब पहुंचाने का कृत्य किया जा रहा है। जहां गांव के विद्यालयों में पढ़ाने को शिक्षक नहीं हैं। सड़कों में बने गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क तक की सुविधा नहीं है। रोजगार समाप्त हो गया है। वहां सरकार शराब की दुकान खोलना चाहती है, जिसका वह प्रबल विरोध करेंगे।

दुकानें खोलने का प्रयास किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, चामू देवली, गणेश ऐठानी, दुर्गा डयाराकोटी, प्रमोद जोशी, खिलाफ दानू, नैन सिंह दानू आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments