HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः किसानों को बरगलाकर उनके कंधों पर बंदूक रख रहे विपक्षी-हरबोला,...

अल्मोड़ा न्यूजः किसानों को बरगलाकर उनके कंधों पर बंदूक रख रहे विपक्षी-हरबोला, भैसियाछाना में सुशासन दिवस कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से जिले के भैसियाछाना विकासखंड में आज सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद उत्तराखंड के दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों व किसानों के हित में तमाम निर्णय ले रही है, मगर विपक्षी किसानों के कंधों पर बंदूकें रख निशाना साधने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में श्री हरबोला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आम जनमानस की सरकार है। जो किसान, मजदूर व युवा वर्ग के हितों का काम कर रही है और उनके कल्याण की योजनाएं ला रही है। केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष 6000 रुपये एक किसान के खाते में डाल रही है। वहीं नए किसान बिलों से किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दुगनी करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जो किसान आंदोलनरत हैं, वह किसान निश्चित रूप से अन्य दलों द्वारा बरगलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आज भाजपा के साथ हैं और देश के विकास में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास को समर्पित है। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार नीति पर कार्य कर रही है और राज्य सरकार गरीब और किसानों के लिए सहकारी बैंक के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है। तभी आज पूरे देश में 19 हजार से अधिक स्थानों पर सुशासन दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में डीडीओ केके पंत, तहसीलदार संजय कुमार, कृषि अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान दीवान सिंह मेहता, ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा, हरीश रौतेला, खंड शिक्षा अधिकारी महिपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, जिलामंत्री राजेंद्र बोरा, मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह, मंडल महामंत्री गोविंद सिंह मेहता, सोशल मीडिया प्रमुख भगवान सिंह नेगी, ग्राम प्रधान दीवान सिंह व ग्राम प्रधान धर्म सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments