HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को दें वरीयता, ठेका...

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को दें वरीयता, ठेका बाहरी कंपनी को देने पर रोष

ADVERTISEMENTS

अ​ल्मोड़ा। यहां मेडिकल कॉलेज में कोविड—19 से निपटने के लिए हो रही नियुक्तियों में योग्य स्थानीय लोगों को ही वरीयता देने की मांग जोर—शोर से उठने लगी है। जन अधिकार मंच ने डीएम को दिए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग को नजरंदाज किया गया तो आंदोलन किया जायेगा।
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में कोविड—19, कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 3 माह के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं, लेकिन इन नियुक्तियों को करने का ठेका किसी लखनऊ की कंपनी को दिया गया है, जो ठीक नही है। उन्होंने कहा कि जो भी नियुक्तियां की जा रही है वह तीन माह से अधिक की न हो। उसके बाद जो भी स्थायी नियुक्ति की जाये उसमें स्थानीय स्तर पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाये।ज्ञापन में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, विनीत​ बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, उप सचिव दीपक तिवारी, दीप जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments