HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जंगली सूअर के हमले में घायल बालिका को आर्थिक...

Almora News : जंगली सूअर के हमले में घायल बालिका को आर्थिक मुआवजे की दरकार, ग्रामीणों ने वन विभाग में लगाई गुहार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
घर से महज 20 मीटर की दूरी पर एक बालिका को जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। उसके परिजने एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा उन्होंने वन विभाग से आर्थिक मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
घटनाक्रम के अनुसार विकासखंड धौलादेवी के पटवारी क्षेत्र भनौली अंतर्गत ग्राम पटगल्या, मछरागांव तोक चिन्कुड़ा में कैलाश चंद्र जोशी की 12 साल की बेटी तनुजा जोशी गत 29 दिसंबर को दोपहर 11 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर थी। इसी बीच एक जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर जब तमाम ग्रामीण वहां पहुंचे तो सूअर उसे लहूलुहान हालत पर छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए धौलादेवी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार तो कर दिया, लेकिन उसे अब बेहतर ईलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में दिखाने की जरूरत है, किंतु यह बालिका एक गरीब परिवार से है और आर्थिक सहायता की मोहताज है। इधर ग्रामीणों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी पनुवानौला को ज्ञापन देकर जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन में सुरेश चंद्र जोशी, हेमा देवी, चंद्र भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments