खगमरा कोट स्थित जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के कार्यालय में हुए एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्लास्टिक उन्मूलन, कपड़ा निर्मित बैग के उपयोग, शौचालयक की आवश्यकता विषय पर जरूरी जानकारी मुहैया कराई गई। कार्यालय स्टॉफ, अनुदेशक व कई लाभार्थियों के द्वारा भी विचार रखे गये। इस मौके पर गिरीश धवन ने साफ—सफाई के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। इस मौके पर मनोज सनवाल, सुरेश सिंह बिरौड़िया, ममता जोशी, भगवती जोशी, योगिता जोशी, हेमा कांडपाल, संजय कुमार, पूजा आर्या, पूनम टम्टा, शोभा टम्टा, निशा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।