HomeBreaking Newsअविश्वसनीय : यहां शिकार हुए घुरड़ ने शिकारी अजगर से मौत के...

अविश्वसनीय : यहां शिकार हुए घुरड़ ने शिकारी अजगर से मौत के बाद लिया ऐसे बदला, दोनों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के कालाढूंगी कोटाबाग मार्ग में एक अद्भुत व हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जिसे देखने के लिए लोगों की अच्छी—खासी भीड़ जमा हो गई। यहां एक विशालकाय अजगर जंगली घुरड़ को निगल गया, लेकिन इस प्रयास में अजगर और घुरड़ दोनों की ही मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि अजगर एक खतरनाक शिकारी भी है। यह सर्प प्रजाति में सबसे विशाल होते हैं। अकसर यह छोटे जंगली जानवरों को अपना शिकार बनात हैं। इसकी भोजन श्रृंखला में वन्य जीवों की तरह इंसान भी शामिल हैं। कई बार यह इंसानों को भी निगल जाया करते हैं।

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : यहां सड़क धसने से खाई में समाई ऑल्टो कार, चालक की मौके पर मौत, तीन घायल

यह घटना कालाढूंगी कोटाबाग मार्ग में घटी, जहां एक अजगर ने घुरड़ को निगलने की कोशिश की। अजगर ने पहले घुरड़ को अपनी गिरफ्त में फंसा लिया फिर उसे निगलना शुरू कर लिया। जंगली घुरड़ काफी देर तक संघर्ष करता रहा, लेकिन अजगर उसे निगलने में सफल हो गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इसके बावजूद घुरड़ के सींग अजगर के लिए जानलेवा साबित हुए। घुरड़ के लंबे सींग को निगलने के चक्कर में अजगर घायल हो गया, क्योंकि उसके सिंग अजगर को अंदर से फाड़ते हुए शरीर के बाहर निकल गए। जिससे अजगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देरी में उसकी भी मौत हो गई।

Uttarakhand : दुष्कर्म प्रकरण : नशा उपलब्ध कराने की एवज में संचालक शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर, बाथरूम में छिपकर लड़कियां लेती थीं स्मैक, पुलिस पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे…..

मामले की जानकारी मिलने पर कालाढूंगी वन रेंज से रेस्क्यू टीम पहुंची, लेकिन तब तक शिकार और शिकारी दोनों की मौत हो चुकी थी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी

ब्रेकिंग : दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का निधन

प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को लॉन्च करेंगे उज्‍जवला 2.0

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments