सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिला पंचायत की सामान्य बैठक 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में होगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह कठैत ने यह जानकारी बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निर्देशानुसार यह बैठक आहूत की गई है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने बताया कि जनपद के जिन विभागों की समीक्षा जिला पंचायत की बैठक में की जानी है, उन विभागों से सम्बन्धित प्रकरण/शिकायतों की समीक्षा जिला पंचायत की बैठक में प्रस्तुत की जानी है। उन प्रकरण/शिकायतों को लिखित रूप या जिला पंचायत में कार्यरत कर निरीक्षक धर्मेन्द्र रावत को 30 अक्टूबर, 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।