पंजास तिराहे से बैजनाथ तक निकली गई यात्रा
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने नेतृत्व में गरुड़ में तिरंगा यात्रा निकालकर भारत की एकता का संदेश दिया। रैली में मौजूद कार्यकर्ता माता की जय, भारतीय सेना की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे।
आपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में निकाली गई यात्रा में राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सब लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। इस देश के लिए हम सब मर मिटने को तैयार हैं।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि जिस तरह सेना ने पाकिस्तान में घुस कर उनको मुंह तोड़ जवाब दिया। उसी के लिए आज सभी लोगों द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रभा गड़िया, प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव, प्रशासक ब्लॉक हेमा बिष्ट, देवेन्द्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी,जनार्दन लोहनी,सुनील दोसाद, चंदन बोरा, नरेश बिष्ट, कैप्टन कुन्दन कंबडोला, आदि लोग मौजूद रहे।
राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज पाये, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़, राजकीय इन्टर कॉलेज गरुड़ के बच्चे भी तिरंगा सम्मान रैली में भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के साथ रेली में शामिल हुए।